PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

पंजाब से बड़ी खबर, एक और कत्ल, तेजधार हथियार से ठेकेदार का, फैली सनसनी,

Punjab Contractor killed with sharp weapon big news

PTB Crime न्यूज़ मलोट : पंजाब के अधीन पड़ते गांव किंगरा से दुखःद घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात लोगों ने बाग के ठेकेदार की बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय हरजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके पिता हरजिंदर सिंह के पास सुखमंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी किंगड़ा का अमरूद का बाग ठेके पर था। बीती रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना का पता चलते ही गांव के लोगों ने सिटी मलोट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिटी मलोट के मुख्य अधिकारी वरुण कुमार ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News