PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सिर पर रखा गया 10 लाख डॉलर का इनाम,

One million dollar bounty placed on Russian President Putin's head

PTB Big News वाशिंगटन : रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई एक सप्ताह से जारी है। यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर एक रूसी व्यापारी इस कदर गुस्से में है कि उसने अपने ही देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार या मारने के लिए 10 लाख डॉलर की पेशकश की है। उन्होंने यह मिलिट्री अधिकारियों को यह खुला ऑफर दिया है। बिजनेसमैन और पूर्व बैंकर एलेक्स कोन्याखिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि कोन्याखिन इन दिनों अमेरिका में हैं। पश्चिमी देशों की सरकारों और कंपनियों ने पुतिन को आर्थिक रूप से दंडित करने की मांग करके रूसी आक्रमण का जवाब दिया है। अब कोन्याखिन का यह प्रस्ताव इस विरोध को और तेज करता है।

रूसी व्यवसायी ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। कोन्याखिन ने पोस्ट में कहा, “एक रूसी नागरिक के नाते मैं रूस को संप्रदायिक होने से रोकना आपना नैतिक कर्तव्य मानता हूं।” पुतिन ने यूक्रेन पर अपने आक्रमण को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की है कि रूसी सेना यूक्रेन को नाजियों से आजाद कर देगी। इसे पश्चिमी शक्तियों ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह पुतिन के ओरडा के हमले का सामना करने के लिए अपने वीर प्रयासों में यूक्रेन को सहायता जारी रखेंगे। कोन्याखिन ने सोवियत संघ के पतन के बाद अपना करियर बनाया और तरक्की पायी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “रूस में अपार्टमेंट इमारतों को उड़ाने के एक विशेष अभियान के परिणामस्वरूप, फिर स्वतंत्र चुनावों को समाप्त करके और अपने विरोधियों की हत्या करके संविधान का उल्लंघन करके पुतिन सत्ता में आए।”