PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर घायल,

opened fire on Happy Singh Sarpanch of Dohdar village in Moga

.

.

PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा के अधीन पड़ते कस्बा बाघा पुराना में आज यानि शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में दोहदर गांव के मौजूदा सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। कुछ अज्ञात हमलावर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए

.

.

और उन्होंने सरपंच हैप्पी पर अचानक कई गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और

.

यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट,

.

पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद बाघा पुराना और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

.

यह भी पढ़ें : अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर सुबह के समय ED की 15 टीमों ने फिर मारा छापा,

.