PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

भारतीय सेना ने Operation Sindoor से लिया 25 भारतीयों का बदला, मारे गए 70 के करीब आतंकी,

operation-sindoor-70-terrorist-killed-srinagar-airport-on-high-alert-indian-air-force-air-strike

.

PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिए POK के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। वहीं इस कदम के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

.

.

इसके अलावा पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि सेना ने मंगलवार की देर रात को POK के मुजफ्फराबाद, मदिरके, कोटली में एयर स्ट्राइक की है। भारत के इस हवाई हमले में 70 आतंकी मारे गए हैं। जबकि 55 आतंकी घायल बताए जा रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि सेना की ये कार्रवाई उन नौ ठिकानों पर की गई है।

.

जहां से भारत पर हमले की साजिश रची जा रही थी। सरकार ने साफ किया है कि यह एक फोकस्ड, मेजर और नॉन-एस्केलेटरी ऑपरेशन है। पाकिस्तान की किसी सैन्य स्थापना को टारगेट नहीं किया गया है, जिससे तनाव बढ़ने की गुंजाइश न हो। यह जवाबी हमला पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद किया गया है, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

.

.

भारत ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस हमले के गुनहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को सक्रिय कर दिया गया है। स्ट्राइक की जानकारी भारतीय सेना ने अपने X हैंडल पर दी। कुछ समय बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया-भारत माता की जय! बुधवार शाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर डिटेल प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।

Latest News