PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

Operation Sindoor, ‘पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय सेना का बड़ा बयान,

fight-with-pakistan-is-not-our-aim-said-india-after-airstrikes-on-9-terrorist-hideouts-ntcpas

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार की देर रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इसमें कहा गया है कि भारत का हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है।

.

.

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया। जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। आगे कहा गया कि कुल मिलाकर 9 स्थानों को निशाना बनाया गया है।

fight-with-pakistan-is-not-our-aim-said-india-after-airstrikes-on-9-terrorist-hideouts-ntcpas

इसमें स्पष्ट कहा गया है कि हमारा एक्शन गैर-उकसावे वाला है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य को चुनने में संयम बरता है। आगे कहा गया है कि ये कदम उस निर्दयी पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत ब्रीफिंग बाद में की जाएगी।

.

आपको यह भी बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है। यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दी गई। ये हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैसरन घाटी को निशाना बनाया था और इस दौरान 26 टूरिस्ट की आतंकियों की गोलीबारी में मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

.

.

Latest News