PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

Operation Sindoor के साथ भारत ने पाकिस्तान पर देर रात की एयर स्ट्राइक, 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, लिया बदला,

operation-sindoor-indian-army-launched-air-strikes-to-destroy-terrorist-infrastructure-in-pakistan-and-pok

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / श्रीनगर / पाकिस्तान : भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।

.

भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था। कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, पहले से तय और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।

.

.

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने टारगेट के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

.

भारत के जवाबी पलटवार के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के सामने आंसू बहाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह एक कायरतापूर्ण हमला है।