PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ...

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में डेंटल चेॅकअप कैंप में हुई बच्चों के दाँतों की जाँच

oral-health-checkup-of-children-was-done-in-the-dental-checkup-camp-at-innocent-hearts-school-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कैंट जंडियाला रोड में कक्षा पहली से पाँचवी तक के बच्चों के लिए डेंटल चेॅकअप कैंप लगाया गया, जिसमें विशेष तौर पर योग्य, अनुभवी, हमारे स्कूल की एलुमनी , दंत चिकित्सक भावना गाभा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बच्चों के दाँतों का परीक्षण किया।

.

.

परीक्षण के दौरान जिन बच्चों के दाँतों में कैविटीज़ थी, उनकी सफाई का निर्देश देते हुए उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। सुबह भोजन से पहले और रात को भोजन के बाद दाँत साफ करने बेहद जरूरी हैं क्योंकि खाना खाने के बाद कुछ पदार्थ हमारे दाँतों में रह जाते हैं जो बाद में कीटाणु बनकर हमारे दाँतों को नुकसान पहुँचाते हैं।

.

.

उन्होंने बच्चों को कहा कि उन्हें दाँत खराब करने वाली चॉकलेट, टॉफ़ीज़ जैसी मीठी चीज़ों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनाली ने बच्चों को कहा कि अच्छे स्वास्थ्य का संबंध चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ स्वस्थ दाँतों से भी है। इसलिए उन्हें डॉ.भावना द्वारा बताए गए निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए और अपने दाँतों की देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए।

.

.

.

Latest News