PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूथ क्लब के सौजन्य से ‘वर्ल्ड हियरिंग डे’ पर एक लेक्चर का आयोजन करवाया गया। आज के समय के अनुरूप जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के प्रकोप को झेल रहा है और सभी – स्कूल कॉलेज तथा ऑफिस दो वर्ष तक लगभग बंद रहे हैं। ऐसे समय में मोबाईल और लैपटॉप का प्रयोग बढ़ने के कारण आँखो और कानों का काम दुगुना हो गया है।
कानों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए इयर फोन इत्यादि के प्रयोग के बारे में बताने के लिए अनन्या गेरा (स्टूडेंट ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच और हियरिंग, मैसूर कर्नाटक) द्वारा लैक्चर करवाया गया। जिसमे उन्होंने दो एक्टीबिटिज़ के माध्यम से बड़े रुचिपूर्ण ढंग से विधार्थियों को इयर फोन का सही प्रयोग बताया तथा कहा कि 60 मिo से अधिक उनका प्रयोग हरेक के लिए हानिकारक है।
कॉलेज की प्रबन्धकीय कमेटी एवम प्राचार्या डॉ. (श्रीमति) पूजा पराशर ने इस लैक्चर को उपयोगी बताते हुए ऐसे लेक्चर करवाने के प्रयास की प्रशंसा की। सभी प्राध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए लेक्चर यह अत्यन्त लाभप्रद रहा।





































