PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कैंटर और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस,

accident in gurugram car hits canter 5 people died

PTB Accident News हरियाणा : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई हैं. हादसे नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर क्षेत्र में हुआ. जहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में हो गई. बिलासपुर थाना पुलिस ने पांचों के शवों को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू दी है. पांचों मृतक सोम लॉजिस्टिक के कर्मचारी थे. जानकारी के मुताबिक कार सवार पांच लोग जन्मदिन पार्टी मनाकर गाजियाबाद से लौट रहे थे.

गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर क्षेत्र के पास ट्रक और सेलेरियो कार में भीषण टक्कर हो गई, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत जबकि बुरी तरह घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है. मरने वाले सभी लोग सोम लॉजिस्टिक के कर्मचारी थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतकों की पहचान भारत भूषण, चंद्रमोहन (25) निवासी हांसी हिसार, संदीप (23) निवासी कैथल, प्रवीण शर्मा ( 29) , आशीष (24) के रूप में हुई है. इनमें से परवीन और चंद्रमोहन शादीशुदा हैं व अन्य तीन अविवाहित थे. यह सभी चंद्रमोहन के जन्मदिन की पार्टी करके गाजियाबाद से लौट रहे थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे आशीष को झपकी आने से उनकी कार सामने से आ रही कैंटर में जा घुसी. सिर्फ यही नहीं कार के पीछे चल रहे वाहन से भी कार को धक्का लगा जिसके चलते सेलेरियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.