.
.
.
PTB Big mini Bus Accident News one woman killed 9 injured Jagraon Ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जगराओं : आज दोपहर के समय जगराओं में लुधियाना-हंबड़ा रोड पर एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो जाने से एक व्यक्ति की मौत व कई लोगों के घायल हो जाने का समाचार प्रकाश में आया है /
.
.
जानकारी के अनुसार मुल्लांपुर दाखां के अलीवाल गांव के पास संतुलन बिगडऩे से एक मिनी बस पलट गई / इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
.
बताया जा रहा है कि करीब 25 महिलाएं हर रोज की तरह मिनी बस से एक फैक्ट्री में काम करने के लिए हंबड़ा जा रही थीं / अलीवाल गांव के पास सडक़ की खराब हालत के कारण ड्राइवर का बस से संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई / इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 अन्य महिलाएं घायल हो गईं / हादसे के समय बस में 25 महिलाएं सवार थीं /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया / पुलिस ने इस घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big mini Bus Accident News one woman killed 9 injured Jagraon Ludhiana



































