PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में बिना लाइसेंस के करोड़ों की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट के ऑफिस के बाहर किया पीड़ितों ने जमकर हंगामा,

owner-of-border-line-overseas-without-license-cheated-crores-of-rupees-arrested-jalandhar-police

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें हैरानी की बात तो यह है की पंजाब सरकार द्वारा मंजूरशुदा ट्रैवल एजेंटों या इमीग्रेशन एजेंटों के पास जाने की बजाए लोग आज भी ठग व बिना लाइसेंस के चल रहे ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला उक्त ट्रैवल एजेंट Border Line Overseas Jalandhar का मालिक करोड़ों की ठगी मारकर पहले तो फरार हो गया लेकिन आज जब वह अपना सामान उठाने आया तो पीड़ित लोगों उसे मौके पर सामान उठाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

.

लेकिन पुलिस उक्त ट्रैवल एजेंट को बाद में छोड़ दिया पता चला है की उक्त ट्रैवल एजेंट की पुलिस के पास कोई भी शिकायत नहीं पहुंचने की वजह से पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा, जिसके बाद आरोपी ट्रैवल एजेंट को पुलिस द्वारा छोड़े जाने की खबर मिलते ही उक्त ट्रैवल एजेंट के ऑफिस Border Line Overseas जोकि जालंधर के PPR मार्किट में स्थित था के बाहर पीड़ित इकट्ठा हो गए और हमकर हंगामा शुरू कर दिया।

.

.

आपको यह भी बता दें की जालंधर के PPR मार्केट में Border Line Overseas नाम से बिना लाइसेंस के आफिस खोलकर ट्रैवल एजेंट का मालिक ठगी करता रहा लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिनके ख़िलाफ़ कई बार हंगामा हुआ और सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ समय पहले इसके ऑफिस में रेड कर 400 से ज्यादा पासपोर्ट भी जब्त किये थे तभी से उक्त ट्रैवल एजेंट फरार चल रहा था।

.

मिली जानकारी के अनुसार अब ठगी से पीड़ित लोगों ने जब उक्त फरार ट्रैवल एजेंट को ट्रेप लगाकर ढूंढ लिया और जब ट्रैवल एजेंट अपने पीपीआर मार्किट में स्थित बंद आफिस से सामान निकालकर फरार होने लगा तो पीड़ितों ने उसे दबोच लिया और पीसीआर के हवाले कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी को पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने पर छोड़ दिया।

.

.

आपको यह भी बता दें कि बॉर्डर लाइन ट्रैवल एजेंट के मालिक सहित कुछ अन्य एजेंटों को पुलिस ने 400 से ज्यादा पासपोर्ट सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का किंगपिन लुधियाना का रहने वाला नतिश उर्फ नितिन घई था। इसके बाद पुलिस ने अमित शर्मा, साहिल घई और तेजिदर सिंह को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ 120 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।