PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Pahalgam Attack के बाद श्रीनगर पहुंचते अमित शाह, अधिकारियों के साथ की बैठक,

pahalgam-attack-amit-shah-held-big-meeting-with-officials-srinagar-india-ready-attack-terrorism-jammu-kashmir

.

PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की है। इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 2 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया था।

.

.

इलाके में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सीएम ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी सऊदी अरब में हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और हमले की जानकारी ली है। यह खबर आते ही पीएम मोदी विदेश दौरे पर होने के बावजूद एक्शन मोड में आ गए।

.

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें तुरंत जम्मू-कश्मीर रवाना होने का निर्देश दिया। शाह ने तुरंत एक उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की और फिर सीधे श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। जम्मू-कश्मीर की राजधानी पहुंचने के बाद शाह वहां सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जल्द से जल्द स्थिति पर काबू पाना और

.

.

आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।  माना जा रहा है कि भारत आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस को पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आतंकी देश में कहीं और अपने नापाक इरादों में कामयाब न हो पाएं।