PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Pahalgam terrorist attack, हमला करने वाले आंतकी की, पठानी सूट पहने, AK-47 को हाथ में लिए हुए तस्वीर आई सामने, सर्च ऑपरेशन जारी,

ak-47-in-hand-and-pathani-suit-with-terrorist-picture-of-pahalgam-after-attacker-terrorist-surfaced-army-search-operation-continues-in-the-area

.

PTB Big न्यूज़ पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के एक दिन बाद, एक हमलावर की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर घटनास्थल की बताई जा रही है, जिसमें हमलावर पठानी सूट पहने हुए और हाथ में AK-47 थामे दिखाई दे रहा है। हालांकि, तस्वीर में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम

.

.

ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों की तलाश में ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल हो रहा है। मुगल रोड पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। हमले के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है। एनआईए ने हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाने में लगी है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के पूरा होते ही एनआईए ने ग्राउंड पर जांच शुरू कर दी। 

.

.

इस भीषण हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और 17 से अधिक घायल हुए हैं। हमलावरों ने पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाया और चुन-चुनकर लोगों पर गोलियां चलाईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर आज सुबह भारत लौट आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पीएम को हमले की पूरी जानकारी दी।

.

.

मंगलवार को ही प्रधानमंत्री ने सऊदी से हालात का आकलन कर लिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम का दौरा करेंगे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर घटना पर चर्चा की और पूरी रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि हमले में शामिल अन्य आतंकी अभी भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। सर्च ऑपरेशन में तेजी लाई गई है और अगले 24 घंटे कश्मीर के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।