PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी का दिल,

pahalgam terror attack first anniversary security alert jammu kashmir

PTB न्यूज़ पहलगाम : जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में आज एक बार फिर सतर्कता का माहौल दिखा है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में जो खौफनाक मंजर देखा गया था, उसकी आज पहली बरसी है। उस हमले ने न केवल कश्मीर बल्कि पूरे हिंदुस्तान को हिलाकर रख दिया था। आज जब देश उन मासूमों को याद कर रहा है जिन्होंने अपनी जान गंवाई, तब पूरी घाटी को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।

.

खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा बल किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं और चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। आतंकी हमले की पहली बरसी को देखते हुए पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से उन पर्यटन स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

.

.

जिन्हें पिछले साल के हमले के बाद अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। नियंत्रण रेखा से लेकर आंतरिक इलाकों तक तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा पार से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। जंगलों और संदिग्ध इलाकों में ड्रोन के जरिए आसमान से नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

.

नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाली हर गाड़ी की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई सेंध न लगा पाए। पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने मानवता की सारी हदें पार कर दी थीं। उस दिन बैसरन घाटी में आतंकियों ने पहली बार पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें अपना निशाना बनाया था। इस कायराना हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से 25 निर्दोष पर्यटक थे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार,

.

गुजरात के भावनगर से आया एक हंसता-खेलता परिवार इस त्रासदी का सबसे बड़ा शिकार बना। यतीश भाई परमार और उनके बेटे स्मित परमार ने आतंकियों की गोलियों के सामने अपनी जान गंवा दी। आज एक साल बीत जाने के बाद भी उस परिवार के जख्म हरे हैं। यतीश की पत्नी काजलबेन आज भी उस गहरे सदमे से उबर नहीं पाई हैं और मानसिक अवसाद के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

.

यह भी पढ़ें : हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेकर जारी हुआ आदेश,

उनके परिवार के लिए यह एक साल किसी बुरे सपने जैसा रहा है, जहां हर दिन अपनों को खोने का गम और वह खौफनाक मंजर आंखों के सामने रहता है। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने निर्णायक कार्रवाई करने का फैसला किया। सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर छेड़ा और पिछले एक साल में पूरे जम्मू-कश्मीर में 46 आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया।

.

यह भी पढ़ें : भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

इस सफलता में सबसे बड़ी उपलब्धि ऑपरेशन महादेव थी, जिसके दौरान सुरक्षा बलों ने उन तीनों आतंकियों को मार गिराया जो सीधे तौर पर पहलगाम हमले में शामिल थे। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ से जुड़े थे। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के कई खतरनाक कमांडरों को भी किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ के जंगलों में ढेर किया गया है।

 

Latest News