PTB News

Latest news
पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला

शक्तिशाली बम विस्फोट में गई पांच पुलिसकर्मियों की जान,

pakistan-bomb-blast-many-police-officers-killed-in-bajaur-district-khyber-pakhtunkhwa

.

.

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। धमाके में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। हमला पुलिस प्रोटेक्शन टीम को निशाना बनाकर किया गया था। हमला उस वक्त किया गया, जब बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम को ट्रक में ले जाया जा रहा था।

.

.

.

इसी दौरान आईईडी धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घायलों को बाजौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। जिस जगह पुलिस टीम को निशाना बनाया गया, वह बाजौर का मामुंद इलाका है और यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। साल 2021 में जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया है,

.

.

तब से पाकिस्तान में अफगानिस्तान से सटी इस सीमा पर हमले बढ़ गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी पोलियो वैक्सीनेशन अभियान पर पाकिस्तान तालिबान ने कई हमले किए हैं। ऐसे में ताजा मामले में भी पाकिस्तान तालिबान की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

.

.

.

Latest News