PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट्स के बाद अब अध्यापकों को भी दी बड़ी राहत, स्कूलों की भी होगी जाँच, जाने पूरा मामला,

punjab-school-education-department-school-orders-to-education-minister-harjot-singh-bains-relief-teachers-winters-online-classes

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने शीतलहर के चलते रविवार को राज्य के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ऑनलाइन क्लास लगाने को कहा गया। ठंड से बच्चों को राहत देने के बाद अब पंजाब के अध्यापकों को भी ठंड से राहत दी गई है। पंजाब सरकार ने अध्यापकों के लिए नए आदेश जारी किए हैं।

.

.

जारी आदेशों के अनुसार, प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल के अध्यापकों को स्कूल आकर पढ़ाने की जरूरत नहीं है। अब सिर्फ 8वीं से 10वीं तक के सभी विषयों की ऑनलाइन क्लास लाजिमी होंगी। संबंधित स्कूल प्रमुख और जिला अधिकारी इनको मॉनिटर करेंगे। वहीं, 11वीं और 12वीं के अध्यापक और नॉन टीचिंग स्कूल में हाजिरी जरूरी रहेगी।

.

.

दरअसल, कई स्कूल ऐसे हैं जहां छुट्टियां होने के बाद अध्यापकों को स्कूल बुलाया गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने DEO की ड्यूटी लगाई है कि ऐसे स्कूलों की जांच करें, जहां अध्यापक बुलाए जा रहे हैं। उन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्लास 8 से 10 तक के सभी विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं अनिवार्य हैं। सभी शिक्षक अपने-अपने विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे की समय सारिणी के अनुसार लेंगे।

.

.

इन कक्षाओं की निगरानी प्रिंसिपल और जिला अधिकारी द्वारा की जाएगी। प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूल (शिक्षकों और स्टूडेंट्स) सहित 14 जनवरी तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में केवल 11वीं और 12वीं कक्षाएं नियमित होंगी। शिक्षक कक्षाओं को पढ़ाएंगे। अध्यापक और नॉन टीचिंग स्कूल में हाजिरी जरूरी रहेगी। बाकी स्टाफ छुट्टी पर रहेगा।

.

.

.