PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

भारत-अफगानिस्तान से एक साथ युद्ध करने की पाक रक्षा मंत्री ने दी धमकी,

pakistan-will-wage-war-against-india-and-afghanistan-simultaneously-pak-defence-minister-khawaja-asif-threatens

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान इन दिनों खुद परेशान है। दिल्ली में आतंकी धमाके के बाद इस्लामाबाद के कोर्ट परिसर में धमाका हुआ। इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री दोनों की बौखलाहट देखने को मिल रही है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है, इसके बावजूद दोनों नेताओं की घड़ी की सुई भारत पर अटक गई है।

.

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत और अफगानिस्तान को एक बार फिर से खोखली धमकी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली के आतंकी धमाके को लेकर कहा, “कल तक तो यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था। अब वे इसे विदेशी साजिश बताने की कोशिश कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पाकिस्तान पर कभी भी आरोप लगा सकता है। वहीं, दूसरी ओर खुली धमकी देते हुए डिफेंस मिनिस्टर ने कहा,

.

“पाकिस्तान दो मोर्चों पर जंग लड़ने के लिए तैयार है। हम दो मोर्चों पर ईस्टर्न और वेस्टर्न बॉर्डर पर लड़ने के लिए तैयार हैं। अल्लाह ने राउंड वन में हमारी मदद की और वह राउंड दो में भी हमारी मदद करेंगे। बता दें, पाकिस्तान की पूर्वी सीमा भारत से लगती है, वहीं पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान से लगी है, जिसे लेकर रक्षा मंत्री खोखली धमकी दे रहे हैं। खैर, पाकिस्तान की ये बेचैनी जायज भी है।

.

पहलगाम हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद भारतीय सेना के वीर सपूतों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वहीं दिल्ली धमाके के बाद भूटान से पीएम मोदी ने दुनिया को मैसेज दिया कि जो भी दोषी है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान को इस बात का अंदाजा तो लग चुका है कि भारत आगे क्या कर सकता है।

.

ऑपरेशन सिंदूर से मिले जख्म पाकिस्तान अब तक भूल नहीं पाया है, ऐसे में इस बार अगर फिर इस घटना को पाकिस्तानी धरती से अंजाम दिया गया तो फिर उसकी खैर नहीं होगी। इस पूरे माहौल में पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर का वो खौफनाक मंजर जरूर याद आया होगा। वहीं, अफगानिस्तान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ख्वाजा आसिफ ने लिखा, “काबुल के शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं,

.

लेकिन इस युद्ध को इस्लामाबाद तक लाना काबुल से एक संदेश है, जिसका जवाब देने के लिए पाकिस्तान के पास पूरी ताकत है।” पाकिस्तान की तरफ से लगातार अफगानिस्तान को ये गीदड़भभकी दी जा रही है। पाकिस्तान लगातार आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल हमारे ऊपर हमले करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, टीटीपी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अपना लोकेशन पाकिस्तान सरकार को बता दिया था।

.

वीडियो में एक टीटीपी सदस्य ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को क्रूर बताया और दावा किया है कि उनमें मुजाहिदीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने की क्षमता नहीं है। टीटीपी सदस्य ने वीडियो में पाकिस्तानी सेना और सरकार के पतन की भविष्यवाणी की है। टीटीपी सदस्यों ने इस वीडियो में दावा किया है कि वे पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद हैं। टीटीपी का यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को चुनौती देता दिख रहा है।

.

.