PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर, बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, बाथरूम में बैठकर चला रहा था फोन,

jalandhar-mobile-blast-in-child-hand-sad-news

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फटने का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चे ने मोबाइल दूर फेक कर अपनी जान बचाई। वहीं परिवार का कहना है कि बाथरूम में अचानक से तेज आवाज आई। बच्चे रोते हुए बाथरूम से बाहर निकला। मोबाइल भी बाथरूम में ही छोड़ दिया। मोबाइल में आग की लपटें भी निकलने लगी।

.

.

इसके बाद काफी देर तक उससे धुआं निकलता रहा। परिवार का कहना है कि मोबाइल ठीक चल रहा था। अचानक से ये घटना हुई। बाथरूम में मोबाइल चलाने लगा: जालंधर देहात में गोराया क्षेत्र के संग ढेसिया गांव के छोटे यादव ने बताया वह हलवाई का काम करते हैं। किसी काम से वह घर के बाहर गए थे। उसी समय उनका 10 वर्षीय बच्चा खेलता- खेलता बाथरूम में मोबाइल लेकर चला गया।

.

.

मां ने दूर फेंका फोन: छोटे ने बताया कि बच्चा बाथरूम में मोबाइल चला रहा था। अंदर ही मोबाइल में अचानक आग लग गई। इसके बाद बच्चे रोता हुआ बाहर आया। उसके हाथ पर मोबाइल फटने से घाव हो गया। इसके बाद उसकी मां ने बाथरूम से उठाकर फोन को दूर फेक दिया। मोबाइल जलकर राख हो गया: छोटे ने बताया कि मोबाइल में फटने के बाद मोबाइल में आग लग गई। इसके बाद काफी देर धुआं भी निकलता रहा। हादसे में बच्चे के हाथ में चोट आई है।

.

.