PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

परगट सिंह, संतोष चौधरी और सुशील रिंकू ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर सरकारी कालेज बूटा मंडी लोगों को किया समर्पित,

Pargat Chaudhary Rinku dedicate Dr Ambedkar college Lay foundation Satguru Kabir Bhawan storm water sewerage in Basti Danishmanda Jalandhar

सतिगुरू कबीर भवन का रखा नींव पत्थर, बस्ती दानिशमंदा में स्टौर्म वाटर सीवरेज व्यवस्था की भी शुरूआत,

PTB Big Political जालंधर : कैबनिट मंत्री परगट सिंह, लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह और विधायक सुशील कुमार रिंकू ने आज स्थानीय बूटा मंडी में बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को -एजुकेशन कालेज लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि इस कालेज की स्थापना से जालंधर और साथ लगते क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऊच्च शिक्षा हासिल करने के और मौके प्रदान होंगे।

Pargat Chaudhary Rinku dedicate Dr Ambedkar college Lay foundation Satguru Kabir Bhawan storm water sewerage in Basti Danishmanda Jalandhar

पंजाब सरकार की तरफ से 11.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाऐ गए इस कालेज सम्बन्धित शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि यह संस्था ज़रूरतमंदों और गरीब परिवारों के साथ सम्बन्धित विद्यार्थियों के लिए मानक शिक्षा को यकीनी बनाऐगी। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अम्बेदकर के नाम पर इस कालेज का नाम रखना संविधान निर्माता को उपयुक्त श्रद्धाँजलि होगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री, लोक सभा मैंबर और विधायक रिंकू ने 2.71 करोड़ रुपए की लागत के साथ बस्ती दानिशमन्दा में बनने वाले सत्गुरू कबीर भवन का नींव पत्थर भी रखा। विधायक रिंकू ने कहा कि इलाके के लोगों की काफी देर की माँग थी कि सत्गुरू कबीर भवन का निर्माण करवाया जाए, जिसको कि जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा।

Pargat Chaudhary Rinku dedicate Dr Ambedkar college Lay foundation Satguru Kabir Bhawan storm water sewerage in Basti Danishmanda Jalandhar

इसी तरह बस्ती दानिशमन्दा में स्टौर्म वाटर सीवरेज व्यवस्था की शुरुआत की गई, जो कि करीब 21 करोड़ की लागत के साथ तैयार किया गया है। विधायक रिंकू ने बताया कि यह व्यवस्था इलाके में लंबे समय से चली आ रही बरसात के पानी की निकासी की समस्या को पूर्ण तौर पर हल करके लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। इसके इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमरजीत बैंस, पुड्डा के ए.सी.ए. राजीव वर्मा आदि भी मौजूद थे।