उप-मुख्यमंत्री OP Soni ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित,
PTB News शिक्षा : अमृतसर के Guru Nanak Bhawan में हुए Sports Connect-4 में DAV इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजियोथेरेपी ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है / दो दिवसीय हुई इस नैशनल Conference में 14 States से करीब 23 Colleges के छात्रों ने इसमें भाग लिया /
इस कांफ्रेंस में पंगोली, सोलो सांग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता करवाई गई / इस दौरान DAV ने Quiz में पहला स्थान प्राप्त किया / Quiz में पदम्, परमजीत आदि ने इनाम प्राप्त किये / अंडर ग्रेजुएट पोस्टर मेकिंग में बीनल सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया /
पोस्ट ग्रेजुएट पोस्टर मेकिंग में सौरव घोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया / इस अवसर पर ओम प्रकाश सोनी उप-मुख्यमंत्री पंजाब ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये / इस दौरान ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि आज के समय में फिजियोथेरेपी की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है /
उन्होंने यह भी कहा कि फिजियोथेरेपी तकनीक अलोपेथी से ज्यादा बेहतर है, इसमें मरीजों का बिना दवाई के इलाज किया जाता है और देर तक आराम भी रहता है / इस दौरान DAV इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजियोथेरेपी के प्रिंसिपल डॉ. जितेंदर शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को मुबारकबाद दी /



































