.
patiala marriage in nabha jail continued and now weddingh of murder convicted after gangster
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नाभा / पटियाला (रिपोर्ट) तरुण शर्मा : खूंखार कैदियों से भरी नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में अभी शादियों का मौसम है / जेल में एक बार फिर शहनाई बजी है और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का निकाह हुआ है / इससे पहले 30 अक्टूबर को जेल में एक गैंगस्टर की शादी हुई थी / दुल्हन के लिबास में एक युवती रिश्तेदारों के साथ जेल पहुंची और परिसर में ही निकाह की रस्में निभाई गईं /
..
हाईकोर्ट के आदेश पर यह निकाह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद वसीम का हुआ / मालेरकोटला के मोहम्मद वसीम के लिए बरात मालेरकोटला से ही आई / लड़की हुमा, काजी व दोनों पक्षों के आठ लोग इस निकाह में शामिल हुए / इस दौरान जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी /
..
जेल सूत्रों के अनुसार, कैदी मोहम्मद वसीम इसी साल नाभा की नई जिला जेल में शिफ्ट हुआ है / उसे अहमदगढ़ में एक हत्या के एक मामले में 2010 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी / उस पर कई और केस भी दर्ज हैं / सजा के बाद से वह फरार था / मालेरकोटला पुलिस ने पिछले साल एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में है /
.वसीम के वकील परमिंदर सिंह सेखों ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर कर शादी के लिए पैरोल की मांग की थी, लेकिन यह दलील कोर्ट ने स्वीकार नहीं की, क्योंकि सजा कुछ समय पहले ही शुरू हुई थी / 13 नवंबर को अदालत ने वसीम के आवेदन को स्वीकार कर लिया और जेल प्रशासन को नाभा जेल में ही शादी का प्रबंध करने का आदेश दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
patiala marriage in nabha jail continued and now weddingh of murder convicted after gangster

































