PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : Paytm के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया / उन पर फरवरी के महीने में अपनी कार को DCP साउथ के वाहन में टक्कर मारने का आरोप है, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था / उन्हें IPC की धारा 279 के तहत गिरफ्तार किया गया था / यह धारा तेज और लापरवाही के साथ वाहन चलाने के संबंध में है /
Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की गाड़ी में अपनी कार से टक्कर मारी / इस मामले में DCP के ड्राइवर ने विजय शेखर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी / जानकारी के अनुसार, अरविंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के बाहर यह हादसा हुआ था / यहीं पर DCP के वाहन को एक जैगवार लैंड रोवर ने टक्कर मारी थी /
यह जैगवार लैंड रोवर Paytm के संस्थापक की थी / इस मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया / अब उनकी गिरफ्तारी और रिहाई का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी मजे ले रहे हैं / मामले से संबंधित मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं /
एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि RBI का फ्रस्ट्रेशन DCP पर क्यों निकल रहे हो? मैं जिज्ञासु हूं, क्या Paytm पोस्टपेड से जमानत का भुगतान किया जा सकता है? बीएनपीएल- बेल नाओ, पे लेटर.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि DCP साहब को पेटीएम कर के बच गया होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि “गिरफ्तार और रिहाई” पेटीएम लेनदेन से भी तेज हुई है /
एक ट्वीटर यूजर ने पेटीएम के शेयर गिरने और शर्मा की गिरफ्तारी के मामले को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “बाजार में पेटीएम के शेयर गिर रहे हैं और सीईओ सड़कों पर अपनी कार ठोक रहे हैं… / एक यूजर ने पेटीएम द्वारा ऑफर किए जाने वाले कैशबैक को इस मामले में ‘केस बैक’ लिखकर प्रतिक्रिया दी / यूजर ने लिखा, “पुलिस ‘केस बैक दे रही है /





































