PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब, गंजापन दूर करवाने के लिए धार्मिक स्थल पर लगे कैंप में पहुंची लोगों की भीड़, तेल लगाने के बाद कई पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप,

people-reached-camp-to-get-rid-of-baldness-in-sangrur-this-is-what-happened

.

PTB News “हेल्थ” : पंजाब के जिला संगरूर के अधीन पड़ते माता काली देवी मंदिर में गंजापन दूर करने के लिए एक संस्था की ओर से विशाल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सिर पर तेल लगाने से करीब 20 लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया। यही नहीं इस दौरान आंखों में दर्द से परेशान होकर लोग सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

.

.

वहीं पता चला है कि इस कैंप के लिए कैंप लगाने वाली संस्था द्वारा प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। वहीं SDM चरणजोत सिंह वालिया ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि कैंप प्रबंधकों ने कोई मंजूरी नहीं ली थी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, गंजापन दूर करने के लिए शहर के माता काली देवी मंदिर में कैंप लगाया गया था।

.

people-reached-camp-to-get-rid-of-baldness-in-sangrur-this-is-what-happened

.

इसमें संगरूर के साथ-साथ बरनाला और मानसा जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सिर पर तेल लगाते ही लोगों के आंखों में सूजन आ गईं, आंखें लाल हो गईं और दर्द होने लगा। दर्द से पीड़ित लोग सरकारी अस्पताल भागे। आपातकालीन कक्ष में लोगों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक अब तक 20 लोग अपना इलाज कराकर लौट चुके हैं और उन्हें दोबारा नेत्र विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी गई है।

.

.

इमरजेंसी में इलाज के लिए आए बृज मोहन, संजय, पिंकी, आलोक, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, पूल कुमार, बिट्टू, राज और राजू ने बताया कि वे कैंप में पहुंचे थे, लेकिन कैंप में सिर पर लगे तेल के कारण उनकी आंखें लाल होने लगीं और तेज दर्द होने लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा। वहीं इमरजेंसी में तैनात डॉ. गीतांशु ने बताया कि अब तक उनके पास 30 के करीब मरीज आ चुके हैं, जिन्होंने आंखों में दर्द की शिकायत की है।

Latest News