PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर, निजी कंपनी की बस की थार से हुई जोरदार टक्कर, थार फ्लाईओवर पर पलटी, लगा लम्बा जाम

jalandhar-private-company-bus-met-with-accident-with-thar-punjab

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास फ्लाईओवर पर निजी कंपनी की बस ने थार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी उसी वक्त मौके पर पलट गई। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। हालांकि मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने थार को सीधा कर साइड पर करवाया और ट्रैफिक दोबारा सुचारु रूप से शुरू करवाया गया।

.

.

घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना रामामंडी की पुलिस पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार थार में दो भाई सवार थे। दोनों को हादसे में मामूली चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों की मदद से थार सवार युवकों को बाहर निकाला गया था। जिन्हें मरहम पट्टी के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई बताया

.

.

कि निजी कंपनी की बस पठानकोट की ओर से आ रही थी। वहीं, थार गाड़ी अमृतसर से आ ही थी। दोनों को जालंधर की ओर जाना था। कार गाड़ी ओवर स्पीड थी, जिसके चलते उसे झटका लगा और बस से टकराकर दूसरी तरह वाली लेन में चली गई। इस दौरान कार ने दो पलटियां खाई और फिर उलटी ही रही। मामले की जांच रामामंडी थाने की पुलिस कर रही है। 

.

.