PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

लोगों को दिवाली से पहले लगा बड़ा झटका, पेट्रोल बाइक और स्कूटी की बिक्री पर लगी रोक,

people-will-not-be-able-to-buy-petrol-bikes-and-scooties-on-diwali-2023-in-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल व डीजल की वाहनों को धीरे-धीरे हर साल कम करने की नीति बनाई गई है। इसके तहत हर साल के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं कि सालभर में कितने पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां पंजीकृत हो सकती हैं। अगर आप दिवाली के शुभ मौके पर मोटरसाइकिल या स्कूटी लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है।

.

.

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के तहत दोपहिया पेट्रोल वाहनों के पंजीकरण पर रोक लग गई है। अब अगर प्रशासन ने नीति में संशोधन कर राहत नहीं दी तो एक अप्रैल 2024 से ही लोग दोपहिया पेट्रोल वाहन खरीद पाएंगे। हालांकि ये नियम केवल चंडीगढ़ में लागू होगा। चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल व डीजल की वाहनों को धीरे-धीरे हर साल कम करने की नीति बनाई गई है। इसके तहत हर साल के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं कि सालभर में कितने पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां पंजीकृत हो सकती हैं।

.

.

दोपहिया पेट्रोल वाहनों को लेकर इस साल के लिए तय किए गए लक्ष्य को दो बार संशोधित कर राहत दी जा चुकी है। आखिरी बार 18 अक्तूबर को प्रशासन ने 1609 बाइकों के पंजीकरण की छूट दी थी, जो 11 दिन बाद रविवार को दोपहर डेढ़ बजे खत्म हो गई। रविवार को सिर्फ 45 वाहन की पंजीकृत हो सके। उसके बाद पोर्टल अपने आप बंद हो गया और पंजीकरण रुक गया। पंजीकरण बंद होने का नुकसान डीलर्स के साथ ग्राहकों को भी होगा क्योंकि त्योहारी सीजन में कई लोगों ने बाइक-एक्टिवा की एडवांस बुकिंग कराई थी। अब उन सभी को निराशा ही हाथ लगेगी क्योंकि वो पंजीकृत नहीं हो पाएंगी।

.

.

.

Latest News