PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नकदी लूटने वाले लुटेरे की पुलिस से मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार,

robber-looted-cash-from-liquor-shop-in-jalandhar-encounter-with-police-accused-arrested-after-being-shot

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पिस्टल के दम पर 2 दिन पहले क्यूरो मॉल के पास शराब की दुकान लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और लुटेरे में मुठभेड़ हुई जिसमें एक गोली लुटेरे के पैर में लगी। पुलिस ने लुटेरे को सरवन सिंह उर्फ मनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी – 2 भूपिंदर सिंह, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के ईंचार्ज हरजिंदर ने 66 फुटी रोड़ के नजदीक क्यूरो माल जालंधर में द लिक्वर ग्रेंटस ट्रेडर वाइन शॉप में पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

.

.

सीआईए स्टाफ टीम ने गुरमहर कालोनी में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी को रोकने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल मोड़कर भागते समय लुटेरा जमीन पर गिर गया। जब पुलिस कर्मी आगे बढ़े तो लुटेरे ने गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक गोली लुटेरे के पैर में लगी और वह घायल हो गया जिसकी बात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूट में शामिल दूसरे आरोपी को अमृतपाल सिंह उर्फ काका निवासी ताजपुर जालंधर को भी गिरफ्तार कर लिया।

.

.

पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल, .32 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया 28 अक्टूबर को मुंह ढके हुए 2 आरोपी शराब की दुकान में घुसे। इस दौरान एक आरोपी ने दुकानदार से विस्की का रेट पूछा और दूसरे ने पिस्तौल निकाल ली। इस दौरान आरोपियों ने दुकानदार को पिस्तौल के बल पर डराकर उसकी तिजौरी से पैसे निकाल लिए और शराब की बोतलें निकाल कर ताजपुर की ओर फरार हो गए थे।

.

.

पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी सरवन नशे का आदी है और वह एक माह पहले ही एक केस में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। उक्त केस में आरोपी ने बस स्टैंड के पास लक्की गिल का गोलियां मारकर कत्ल किया था। उक्त आरोपी शेरू ग्रुप से साथ जुड़ा हुआ है। जिसकी दुश्मनी पंचम गैंग से है। दोषी स्वर्ण का साथी बुद्ध जेल में बंद है। जिस पर 3 कत्ल के केसों के अलावा अन्य मामले दर्ज है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पिस्तौल अपने अन्य साथी हरजिंदर सिंह निवासी कपूरथला से ली थी। जिससे उसने कई वारदातों को अंजाम देना था।

.

Latest News