PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने वेबिनार का किया आयोजन

PG Department of Commerce and Management, PCM SD College for Women Jalandhar organized a webinar

PTB News शिक्षा : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने ‘माई ई-कैंपस’ के सहयोग से सशक्त यूथ डॉट कॉम द्वारा ” हाओ टू बिल्ड लॉन्ग टर्म वेल्थ इन स्टॉक मार्केट” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया I वेबिनार के वक्ता श्री वनेश शर्मा (प्रोपराइटरी ट्रेडर) थे। लगभग 156 छात्रों ने इस मुफ्त वेबिनार के लिए अपना पंजीकरण कराया।

इसमें बीकॉम, एमकॉम (प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर) के छात्रों और वाणिज्य विभाग के सभी सदस्यों ने भाग लिया I वक्ता ने स्टॉक मार्केट के विषय पर प्रकाश डाला कि यह कैसे अनिश्चितताओं से भरा हुआ है, उन्होंने बताया कि कुछ आजमाए हुए सिद्धांत निवेशकों को दीर्घकालिक सफलता के अवसरों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कुछ बुनियादी निवेश सम्बंधित सलाह दी जैसे- ‘हॉट टिप्स’ का पीछा करने से बचना,

ऐसे पैनी स्टॉक का विरोध करना जिनके पास कम समय में लाभदायक होने की बहुत कम या कोई संभावना नहीं है । उन्होंने कहा कि किसी एक निवेश शैली का चुनाव करना चाहिए और फिर उस पर टिके रहना चाहिए । कॉलेज की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने समय-समय पर कॉलेज द्वारा आयोजित किए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय होकर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।