लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के लिए किया एटेम्पट,
PTB News शिक्षा : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा अपना एक रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के बाद आज दूसरे रिकॉर्ड के लिए एटेम्पट किया गया, जिसमें छात्रों और स्टाफ मेंबर्स द्वारा 35 मिंट में 223.2 फ़ीट लम्बा सैंडविच बनाया गया।
इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, रजिस्ट्रार एन.आई.टी एस.के मिश्रा, एसपी हरजीत सिंह बरार (रिटायर्ड), विजय कुमार तहसीलदार होशियारपुर, राम भाटिया, जनरल मैनेजर डव्लूजे ग्रैंड संजीव शर्मा, एग्जीक्यूटिव शेफ रमाडा सिटी सेंटर शोभा राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल संदीप लोहानी, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों द्वारा किया गया।

इस एटेम्पट को पूरा करने के लिए प्रिंसिपल संदीप लोहानी के दिशा निर्देशों पर शेफ अखिल, शेफ सोरब, शेफ कीर्ति शर्मा, शेफ गौतम और शेफ मनीष ने 15 छात्रों के साथ टीमें बनाकर 138 किलोग्राम सब्जियों जैसे खीरा, पत्ता गोभी, सलाद पत्ता, टमाटर, फूलगोभी, मूली, गाजर, शिमला मिर्च, वॉलपेपर, ब्रोकली, मूली, अनार, कॉर्न और स्टफ्ड बेल पेपर, पनीर, प्रोसेस्ड पनीर ग्रिल्ड सब्जियां, तली हुई सब्जियां, नूडल्स, पास्ता, वेज सॉसेज, स्प्राउट्स, गर्म लहसुन, पेरी-पेरी, मेयो,
ताजा क्रीम और ब्रेड बनाने के लिए 195 किलो मैदा इत्यादि के साथ तैयार किया गया। सैंडविच को छात्रों द्वारा सुबह 11:13:27 बजाकर शुरू किया और 11:48:08 बजे (35 मिंट) में पूरा किया और कोविड सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखा गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और सभी मेहमानों ने होटल मैनेजमेंट स्टाफ मेंबर्स और छात्रों की सराहना करते हुए बताया कि इस एटेम्पट का डाटा वेरिफिकेशन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स की टीम को भेजा जाएगा
उन्होंने पूरा विश्वाश जताया कि इस एटेम्पट का भी लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होगा। इस अवसर पर डॉ.सुभाष शर्मा, डॉ. वीना दादा, डॉ. अलका गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह, श्री अमरपाल सिंह, श्रीमती रीना अग्निहोत्री, डॉ.मनजीत सिंह ढल्ल, डॉ.सिमरनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।


































