PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

1 मई से सेंट सोल्जर कैंपस में शुरू होगी युवराज सिंह क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग,

Training in Yuvraj Singh Cricket Academy will start from 1 May

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के मुख्य कैंपस में शुरू की गई युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (क्रिकेट अकादमी) में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग 1 मई से शुरू की जा रही है। इस अकादमी को पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों के साथ साथ दूसरे राज्यों जैसे हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों का भी भरपूर रिस्पांस मिल रहा है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की क्रिकेट अकादमी की शुरुयात 3 दिवसीय कैंप के साथ की गई थी जिसमें 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था और इस कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फ्री स्कालरशिप भी दी गई थी जिसमें वह अब पुरे वर्ष फ्री ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे।

इस अकादमी में कोई भी 6-30 वर्ष तक युवा भाग ले सकता है तथा दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच बनाई गई है जिसमें छात्रों को प्रोफेशनल कोचिंग में मदद दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सिखाने के लिए क्वालिफाइड कोचेस द्वारा बी सी सी आई लेवल वन और लेवल टू की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्र जितनी भी ट्रेनिंग लेंगे सारी ट्रेनिंग युवराज सिंह की गाइडेंस में होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम ,रणजी ट्रॉफी और आई पी एल के खिलाडी समय समय पर छात्रों के टिप्स देने आया करेंगे जिससे उनका कॉन्फिडेंस और बिल्ड अप होगा। युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ अक्सेलन्स (क्रिकेट अकादमी ) जालंधर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए नए क्रिकेट के प्रति रेवोलुशन के तरह से है।

Latest News