PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

PM Modi और CJI एक साथ दिखे पूजा करते, Sanjay Raut ने कसा तंज,

pm-narinder-modi-and-cji-justice-dy-chandrachud-seen-together-puja-sanjay-raut-took-jibe-said-will-chief-justice-give-us-justice

PTB Big न्यूज़ मुंबई : गणोश उत्सव पर पीएम मोदी और सीजेआई के साथ दिखने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने तंज कसा है।उन्होंने कहा, कि हमें शंका है कि क्या सीजेआई हमें न्याय दे पाएंगे। गणपति उत्सव में लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कितने लोगों के घर में गए, मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, कि दिल्ली में कई जगह उत्सव होते हैं,

.

.

महाराष्ट्र में कई मंडल गणोश उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस के घर गए। दोनों ने मिलकर भगवान गणोश की आरती की। संजय राउत ने कहा, कि अगर संविधान के रक्षक, राजनेताओं से मिलेंगे तो लोगों के मन में शंका पैदा होगी। महाराष्ट्र में अवैध सरकार चल रही है। तारीख पर तारीख दी जा रही है। हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा? संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा। संजय ने लिखा, कि संविधान के घर को आग लगी, घर के चिराग से।

.

pm-narinder-modi-and-cji-justice-dy-chandrachud-seen-together-puja-sanjay-raut-took-jibe-said-will-chief-justice-give-us-justice

.

वहीं, अपने पोस्ट में सीजेआई पर भी तंज कसते हुए लिखा, कि ईवीएम को क्लीन चिट! महाराष्ट्र में चल रही संविधान विरोधी सरकार के सुनवाई पर तीन साल से तारीख पे तारीख। पश्चिम बंगाल बलात्कार मामले में हस्तक्षेप, लेकिन महाराष्ट्र रेप कांड का जिक्र नहीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर तारीख पर तारीख। ये सब क्यों हो रहा है। क्रोनोलॉजी समझ लीजिए। भारत माता की जय।

.

.

दरअसल, गणोश उत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में आरती की थाली ली। उनके साथ सीजेआई भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने भगवान गणोश की आरती उतारी। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक फोटो शेयर की। पीएम ने लिखा, कि ‘सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणोश पूजा में शामिल हुआ, भगवान श्री गणोश हम सभी को सुख, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

.

.