PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में हुआ व्यक्ति का कत्ल, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार,

police-arrested-three-people-in-the-case-of-murder-of-a-person-in-sheikh-village-of-jalandhar

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने बीते दिन होशियारपुर रोड पर स्थित शेखे गांव के पास हुए एक व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ब्लाइंड कत्ल के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षवर उर्फ़ विक्रम उर्फ शेवर कुमार निवासी बलरामपुर उतर प्रदेश, शिवकुमार निवासी दुर्गापुर उतर प्रदेश और

.

.

वीरू निवासी कंगराम छोटका उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इस पुरे मामले की अधिक जानकारी देते हुए SSP देहात गुरमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों के साथ-साथ उनके कब्जे से तेजधार हथियारों को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर के डिमांड हासिल कर लिया है और अब उनसे पूछताछ के बाद पता चला है कि

.

.

आरोपियों ने मृतक राकेश मंडल पटेल के साथ बैठकर पहले शराब पी थी। इस दौरान सभी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों राकेश मंडल पटेल का कत्ल कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए। जालंधर देहात के SSP गुरमीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि मुख्य आरोपी विक्रम था ओर विक्रम को शक था कि मृतक राकेश मंडल पटेल ने उसके परिवार एक सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी।

.

.

इस शक के कारण उसने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। पुलिस को जाँच में यह भी पता चला कि सभी आरोपी एक ही फैक्ट्री में काम करते थे ओर शक के चलते ही पहले आरोपियों ने मृतक राकेश मंडल पटेल को पहले शराब पिलाई थी और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। SSP गुरमीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि जांच में अभी तक कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है फिलहाल आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।