PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यभर में शुरू किया ऑपरेशन सील,

antf-punjab-emrc-patiala-and-punjabi-university-patiala-signed-an-important-mou-dgp-punjab-ips-gaurav-yadav-punjab-police-launched-operation-seal-against-drug-abuse-across-the-state

DGP पंजाब की मौजूदगी में ANTF Punjab , EMRC Patiala और PU के बीच हुआ समझौता, क्या होंगे मुख्य बिंदु,

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत आज (7 मार्च) पूरे राज्य में ऑपरेशन सील चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अंतरराज्यीय नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। वहीं मोहाली के जीरकपुर में डेढ़ किलो चरस बरामद की गई, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई है। यह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

.

यह 82वीं बटालियन पंजाब पुलिस में है। एसएसपी दीपक पारीख ने विशेष नाके पर पहुंचकर इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान दिनभर जारी रहेगा और प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। जबकि मोहाली पुलिस की तरफ से दो बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी गई है। हालांकि सरकार की इस कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं।

.

antf-punjab-emrc-patiala-and-punjabi-university-patiala-signed-an-important-mou-dgp-punjab-ips-gaurav-yadav-punjab-police-launched-operation-seal-against-drug-abuse-across-the-state

.

उनका कहना है कि सरकार ने पिछले तीन सालों से नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। विपक्ष ने इस अभियान को महज दिखावा करार दिया है। वहीं सरकार का दावा है कि यह अभियान राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पंजाब पुलिस द्वारा अपनी तरह की पहली पहल के तहत एएनटीएफ पंजाब, ईएमआरसी पटियाला और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ है।

.

.

इस समझौते के तहत सभी एजेंसियां मिलकर नशे को रोकने के प्रयासों को और मजबूत करेंगी। इसके तहत 10 घंटे का एक सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जाएगा, जो पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। स्कूल शिक्षा में नशा विरोधी जागरूकता और रोकथाम को शामिल किया जाएगा। पटियाला में डिजिटल लर्निंग की सुविधा के तहत उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो आधारित सामग्री तैयार की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।