PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गया गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

सिमरनजीत बैंस के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने आज लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरनजीत बैंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है / बैंस के खिलाफ यह मामला पासपोर्ट अधिकारी के साथ उलझने और उसकी ड्यूटी के दौरान बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है /

जानकारी के अनुसार विधायक बैंस अपने कुछ साथियों को लेकर अपने समर्थक हरप्रीत सिंह के साथ पासपोर्ट आफिस गए थे / विधायक बैंस का कहना है कि हरप्रीत सिंह के पास वोटर कार्ड नहीं था और पासपोर्ट ऑफिस के साथ वाली दुकान में बैठे एक एजेंट ने हरप्रीत सिंह से तकरीबन 14 हजार रुपए लेकर उसको वोटर कार्ड बना दिया ताकि उस का पासपोर्ट बन सके / विधायक बैंस ने जब यह सारा मामला पासपोर्ट अधिकारी यशपाल को बताया तो इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई / विधायक बैंस ने पासपोर्ट आफिस को रिश्वत का अड्डा तक घोषित कर दिया और अधिकारीयों व एजेंटों की मिली भगत से लोगों को लूटने तक के आरोप लगा दिए / इस तरह से हो रही बहस का पता लगते ही स्थानीय पुलिस भी पासपोर्ट ऑफिस में पहुंच गई और पासपोर्ट अधिकारी गुस्से में ऑफिस से बाहर चले गए / यही नहीं इसके बाद पासपोर्ट अधिकारी ने बैंस और उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत तक दे दी, जिसके बाद विधायक बैंस और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया /