PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आसाराम सहित पांचों आरोपी रेप केस में दोषी करार,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जोधपुर : नाबालिग से यौन शोषण मामले में आज जोधपुर की एससी-एसटी कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया है / कोर्ट में न्यायाधीश मधूसुदन कुछ ही देर में फैसला सुनाएंगे / जिसके चलते पूरा जोधपुर छावनी में तब्दील हो गया है / प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं /

चार्जशीट में आसाराम पर 370(4), 342, 354 ए , 506, 509, 376, 376(2) एफ, 376 डी , ५०६ 509/34, 120 बी, 109 IPC की धारा के तहत आरोप लगाया गए / आसाराम पर लगे इन आरोपों में अलग अलग सजा का प्रावधान हैं /

वहीं आसाराम पर फैसले के बाद हरियाणा के सिरासा जैसे हालात न बने, इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है / जोधपुर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 2000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं /

पुलिस को आशंका है कि आसाराम पर फैसले के दौरान बड़ी संख्या में उनके अनुयायी जोधपुर पहुंच सकते हैं / जिसमें महिलाओं की भी संख्या ज्यादा रहेगी। ऐसे में पुलिस ने सेंट्रल जेल और इसके आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में महिला जवानों की तैनाती की है /

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी महिला जवानों की तैनाती की गई है / अगर कोई संदिग्ध महिला समर्थक दिखती है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा / वहीं पुलिस ने कुछ बसों का भी इंतजाम किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर आसाराम के समर्थक उपद्रव मचाते हैं तो इन बसों की मदद से उन्हें चिह्नित स्थान पर ले जाया जाएगा /

आसाराम ने अपनी जमानत करवाने के लिए 6 बार अधीनस्थ न्यायालय में, 3 बार राजस्थान उच्च न्यायालय में और 3 बार देश के सर्वाच्च न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की लेकिन आसाराम की आशाओं पर पानी फिर गया उसे जमानत नहीं मिली / आसाराम को जमानत दिलवाने के लिए देश के नामी गिरामी अधिवक्ताओं ने अपना दमखम लगाया /

गृह मंत्रालय ने राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए स्थिति को भांपते हुए अहम कदम उठाए हैं / गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इन राज्यों को केंद्र की ओर से सलाह जारी की गई है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं / गृह सचिव राजीव गाबा ने इस संबंध में राज्यों के अधिकारियों से बातचीत भी की है /