PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी,

Police got another big success in Sidhu Musewala murder case

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र के पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। पुणे पुलिस की टीम को यह कामयाबी मिली। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है।संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है। पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है।

पुणे पुलिस ने पहले पुणे से शार्प शूटर सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल को पकड़ा था। जिसे भी मूसेवाला की हत्या में शामिल बताया गया। हालांकि उससे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह हत्या में शामिल नहीं है। उसने शूटर जरूर उपलब्ध कराए। इस मामले में पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट जारी की थी। जिनमें से पुणे का सौरव महाकाल, संतोष जाधव और बठिंडा का हरकमल रानू शामिल है। हरकमल रानू को पंजाब पुलिस नशेड़ी बताकर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। वहीं सौरव महाकाल के हत्या में शामिल होने से दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।

मूसेवाला हत्याकांड में शार्प शूटर्स की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ खाली है। पंजाब पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की है लेकिन अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया। हालांकि शूटर्स को सपोर्ट देने वाले 8 लोग जरूर पकड़े गए हैं। जिनमें मूसेवाला की रेकी करने वाला हरियाणा के कालांवाली का संदीप केकड़ा भी शामिल है।