PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में सुबह-सुबह नहर से मिली एक लाश, जांच में जुटी पुलिस,

a dead body was found from the canal in Jalandhar early in the morning

PTB City News जालंधर : पंजाब में जालंधर-कपूरथला मार्ग पर राजनगर के पास बिस्त-दोआब नहर में सुबह-सुबह शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव की सूचना मिलते ही राजनगर व आसपास के क्षेत्रों के लोग जुट गए।शव सूखी नहर की गाद में दबा हुआ था। शव जिस तरह से छोटी नहर की गाद में दबा हुआ था, उससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया होगा। पानी न होने के कारण गाद के ऊपर शव दिखाई दे रहा है। लोगों ने नहर में शव दिखाई देने की सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद देरी से ही पहुंची लेकिन जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने नहर में से गले सड़े शव को नहर में से जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला। शव किसी पुरुष का है। शव गली सड़ी अवस्था में है। इसलिए इसकी पहचान करना भी मुश्किल है। शव की कपड़ों व शरीर यदि कुछ पहना होगा, उससे पहचान हो पाएगी। नहर से जब शव निकाला जा रहा था तो शव पर पहने हुए कपड़े भी फट गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव काफी पुराना है। डैड बॉडी पूरी तरह से फूली हुई थी।

पुलिस ने शव को नहर से निकालने के बाद स्ट्रेचर पर रखकर गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल में ले गए। सूखी नहर में इतना कचरा और गाद भरी हुई थी कि पुलिस को नहर में से शव निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद पुलिस ने पहले शव निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगावाई। फिर नहरी विभाग को सूचना देकर नहर में पानी छुड़वाया। ताकि गाद और गंदगी बह जाए और शव को आसानी से निकाला जा सके।

नहर में पानी छोड़ने के कारण शव भी बहाव में बह गया। पुलिस ने जहां पर शव दिखाई दिया था वहां से करीब दो सौ मीटर आगे जाकर पानी के बहाव में बह रहे शव को पकड़ा और बाहर निकाला। राजनगर में सुबह-सुबह लोगों का तांता लगा हुआ था। लोग अपने स्तर पर भी शव को पहचानने की कोशिश कर रहे थे।