PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वल्र्ड स्कूल में सम्मान का उत्सव “किंडरब्रेशन”,

IVY World School celebrated “GRADUATION DAY” in the Kindergarten wing.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल, जालंधर में ‘किंडरब्रेशन’ छात्रों के सम्मान में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।किंडरगार्टन ग्रेजुएशन प्री ­ प्राइमरी विद्यार्थियों के जीवन में महत्त्वपूर्ण मील के पत्थर के समान है।यह विद्यार्थियों के जीवन की सकारात्मक संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य का चिह्न है।यह छात्रों के विद्यार्थी जीवन में औपचारिक शिक्षा की यात्रा में एक नए अध्याय का आरंभ है।

यह वर्चुअल किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह पूर्णरूप से सफल हुआ। छात्रों ने अपने अनुभव सभी के साथ साँझे किए और यह भी बताया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं।छात्र चिकित्सक, वैज्ञानिक, किसान, अध्यापक,अन्वेशक आदि बनकर अपने देश को और उन्नत एवं समृद्ध बनाने का सपना देखते हैं। किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह में सबसे महत्त्वपूर्ण अंश जिसमें सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह क्षण न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता ­पिता के लिए भी कभी न भुलाया जा सकने वाला क्षण था।इस समारोह के दौरान छात्रों द्वारा सारा वर्ष जिन विभिन्न वर्चुअल गतिविधियों में भाग लिया था उनके चित्रों को स्लाइड­शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर अध्यापकगण, छात्र और माता ­पिता सभी भावुक हो गए।समारोह के अंत में प्रधान अध्यापिका द्वारा अध्यापकगणों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की और छात्रों को जीवन में उन्नति करने की प्रेरणा देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती एस.चौहान , प्रधानाचार्या आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।इसके साथ ­- साथ अध्यापकगणों को उनके कठिन परिश्रम व शिक्षा और अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष आर. के. वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ. राघव वासल ने भी सभी छात्रों को बधाई दी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।