PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद पंजाब में एक बार फिर से बदलेंगे राजनितिक समीकरण, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जगह लेंगे कैप्‍टन,

political equation will change in punjab and bjp and captain amrinder singh duet can show effect chandigarh Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा आज यानि शुक्रवार को तीनों केंद्रीय कृषि कानून रद्द किये जाने के बाद पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार बढ़ गए हैं / अब तक राज्‍य में किसानों के विरोध का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिलेगी / इसके साथ ही पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सियासी समीकरण बदलेंगे /

किसान आंदोलन के सहारे सियासत कर रही पार्टियों को बड़ा झटका लगा है / इसके साथ ही राज्‍य की सियासत में पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंंह और भाजपा की जुगलबंदी सामने आने से कांग्रेस व शिअद के लिए बड़ी चुनौती पैदा हो सकती है / कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि केंद्रीय कृषि कानूनों का मसला खत्‍म होने के बाद वह भाजपा के साथ गठबंंधन करने की बात कह चुके हैं /

वहीं कैप्‍टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लाेक कांग्रेस बनाने की घोषणा कर चुके हैं और अब वह भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे / भाजपा ने भी कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के लिए अपने दरवाजे खुले रहने की बात कही थी / कृषि कानूनों की वापसी से भाजपा के लिए पंंजाब के गांव के दरवाजे खुलेंगे और इससे पंजाब की राजनीति में हाशिये पर चल रही भाजपा को ताकत मिलेगी / पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का खासा जनाधार है और इसका लाभ भी भाजपा को हो सकता हैै /

राजनीतिक विश्‍लेषकों का मानना है कि कैप्टन अमरिंदर का साथ मिलने से भाजपा को पंजाब के साथ राष्‍ट्रीय स्तर पर भी फायदा हो सकता है / पंजाब के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि केंंद्रीय कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लग सकता है / अभी तक आपसी खींचतान के बावजूद पंजाब में कांग्रेस को किसान अंदोलन से राजनीतिक रूप से लाभ मिल रहा था और पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) में इसे भुनाने की उम्‍मीद कर रही थी /