PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब में फिर गहराया बिजली संकट, राज्य के थर्मल प्लाटाें में उत्पादन घटा, कई घंटाें के लग रहे कट

Power crisis deepens again in Punjab production reduced in thermal plants of the state cuts for several hours

PTB Big News पंजाब : पंजाब में बिजली संकट का खतरा मंडरा रहा है। इस समय हालात यह हैं कि राज्य के सीमांत इलाकों में पांच से सात घंटे का कट लगाया जा रहा है। तलवंडी साबो और गोइंदवाल थर्मल प्लांट में मात्र एक दिन का कोयला बचा है। बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग और राज्य के पावर प्लांटों के पास कोयले की भारी कमी आने वाले दिनों में बिजली संकट की ओर इशारा कर रही है। इस बात को पंजाब सरकार भी खुद मान रही है कि कोयले के संकट के कारण पावरकाम अपनी क्षमता के मुताबिक बिजली का उत्पादन नहीं कर पा रहा है। कोयले की कमी में आने वाले समय में सुधार नहीं आया तो बिजली संकट बढ़ सकता है।

इस समय रोपड़ थर्मल प्लांट के पास 10 दिन लहरा मोहब्बत के पास 15 दिन, राजपुरा के पास 14 दिन का कोयला स्टाक में है। बात करें तलवंडी साबो व गोइंदवाल प्लांट की तो उनके पास मात्र एक दिन से भी कम कोयला पड़ा है। रोपड़ में चार में से तीन यूनिट चल रहे हैं। लहरा मोहब्बत में भी चार में से तीन यूनिट चल रहे हैं। राजपुरा के दो यूनिट चालू हैं। तलवंडी साबो के तीन यूनिट आधी कैपेसिटी के साथ चल रहे हैं और गोइंदवाल प्लांट के दो यूनिट चल रहे हैं ओर एक यूनिट 45 प्रतिशत समर्था के साथ वर्किंग में हैं।

लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने मार्च में 8,490 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा किया है। मार्च 2022 की बिजली 8490 मेगावाट मांग मार्च 2021 में 7455 मेगावाट के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक रही है। इसी तरह मार्च-2022 में पीएसपीसीएल ने बैंकिंग के लिए तमिलनाडु, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल राज्यों को सबसे अधिक 961 मेगावाट बिजली सप्लाई की है, जो कि पिछले साल के 37 प्रतिशत अधिक बैंकिंग है। अब धान लगाने के वक्त 2300 मेगावाट तक बिजली पावरकाम को वापस मिलेगी।