PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब के इस स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ्तार,

school manager arrested raping four year old girl in gurdaspur Punjab

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर करीब 24 घंटे से नेशनल हाईवे पर धरना जारी होने के बाद आखिरकार पुलिस ने स्कूल प्रबंधक सविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्यारोपित को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिलाया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा से गत वीरवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके रोष स्वरूप परिजनों की ओर से अन्य लोगों के सहयोग से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल के बाहर नेशनल हाइवे पर धरना लगाकर चक्का जाम कर दिया। पीड़ित परिवार इस बात पर अड़ा हुआ था कि स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और स्कूल को सील किया जाए। करीब 24 घंटे तक चले धरने के बाद आखिरकार पुलिस ने स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उधर, स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि मुख्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उधर डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मुख्य आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यारोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।