PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में फिर गहराया बिजली संकट, दूसरे दिन भी आधी क्षमता पर चले थर्मल प्लांट लोगों को करना पड़ रहा लंबे बिजली कटों का सामना,

Power crisis deepens again in Punjab, thermal plants running at half capacity on the second day, people are facing long power cuts

PTB Big News पटियाला : कोयले की कमी के कारण राज्य में दूसरे दिन भी थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर ही चल पाए / कम उत्पादन के कारण बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने भले ही अन्य कंपनियों से बिजली की खरीद की, परंतु इसके बावजूद विभिन्न जिलों में लोगों को दो से चार घंटे तक बिजली कटों का सामना करना पड़ा / यह सिलसिला अभी बुधवार तक जारी रह सकता है / पावरकाम ने लोगों से जरूरत के अनुसार बिजली इस्तेमाल करने की अपील फिर से दोहराई है /

.

.

ताजा हालात यह हैं कि राज्य के निजी थर्मल प्लांटों में अब केवल डेढ़ दिन बिजली उत्पादन करने के लिए ही कोयला स्टाक में हैं / वहीं पावरकाम को उम्मीद थी कि उसके अपने थर्मल प्लांटों में शनिवार देर रात कोयले के 22 रैक पहुंच जाएंगे लेकिन 11 रैक कोयला ही पहुंच सका / अब इन प्लांटों में 4 दिन बिजली उत्पादन लायक स्टाक है लेकिन यह अपर्याप्त है / पावरकाम अधिकारी बताते हैं कि देरी से लगाए गए धान की फसल के लिए कृषि क्षेत्र में अब भी बिजली की मांग बरकरार है /

.

.

पावरकाम के रोपड़ और लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों के आठ यूनिटों में से पांच और निजी क्षेत्र के राजपुरा, तलवंडी साबो और गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांटों के कुल सात यूनिटों में से पांच यूनिट ही रविवार को चल पाए / इससे पंजाब को कुल 3206 मेगावाट बिजली हासिल हुई / इसके आलाव मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट से 197 मेगावाट और शानन प्रोजेक्ट से 103 मेगावाट बिजली मिली /

.

.

8500 मेगावाट बिजली की मांग के मुकाबले यह उत्पादन कम था और कमी पूरी करने के लिए पावरकाम ने अन्य कंपनियों से 1800 मेगावाट बिजली 11.60 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदी / कोयला सप्लाई में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया है / स्थिति सुधर रही है और उम्मीद है कि 15 अक्टूबर के बाद कोयले की सप्लाई सामान्य हो जाएगी / लोगों से अपील है कि अभी जरूरत के अनुसार ही बिजली का इस्तेमाल करें /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें