PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किये गए बेटे नवजीत की शादी में सादगी भरे कार्यक्रम के मुरीद हुए जालंधर के विधायक सुशील रिंकू,

Jalandhar MLA Sushil Rinku admired the simple ceremony performed by Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi at the wedding of his son Navjeet Singh

PTB Big Political मोहाली / जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह शादी के बंधन में बीते दिन बंध गए / उनका विवाह गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब फेज-3 बी 1 आनंद कारज की रस्म हुई / बेहद सादे ढंग के साथ हुई नवजीत के शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है / इस मौके श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार ज्ञान हरप्रीत सिंह भी विशेष तौर पर पहुंचे / इस शादी समारोह में आईं सभी शख्सियतों ने पंगत में बैठ कर लंगर छका और नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया / इस मौके पंजाब के गवर्नर बनवारी भी खास तौर पर पहुंचे /

.

.

इस विवाह की खासियत यह भी रही कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विशेष तौर पर कहा हुआ था कि कोई भी बहुत ताम-झाम नहीं करना, जिस करके सिर्फ गुरुद्वारा साहब में ही सादा लंगर तैयार करवाया गया और सभी ने बाकायदा पंगत में बैठ कर ही लंगर छका / इस मौके पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, डिप्टी उपमुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा के अलावा कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल,

.

मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री राणा गुरजीत सिंह, मंत्री रणदीप सिंह नाभा, सीनियर कांग्रेसी नेता कुमारी शैलजा, गुरकीरत सिंह कोटली, जालंधर केंट से विधायक परगट सिंह, जालंधर के वेस्ट हल्के से विधायक सुशील रिंकू, सुख सरकारिया, आशुतोष गौतम, डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता विशेष के तौर पर पहुंचे हुए थे /

Jalandhar MLA Sushil Rinku admired the simple ceremony performed by Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi at the wedding of his son Navjeet Singh

इसके इलावा चीफ सैक्रेटरी पंजाब अनिरुद्ध तिवाड़ी, प्रिंसिपल सैक्रेटरी सी.एम. हुस्न लाल, संतुष्ट सुलताना, विधायक सुरजीत सिंह धीमान, विधायक सुखपाल सिंह खहरा, गुरप्रीत सिंह कबूतर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर कमिश्नर लुधियाना, कुलजीत सिंह नागरा कार्यकारी प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति, भाई दविन्दर सिंह पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा के अलावा कांग्रेस के सीनियर नेताओं और

.

विधायकों ने विशेष तौर पर पहुंच कर जोड़े को आशीर्वाद दिया / विवाह के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों के साथ सजाया गया और पुलिस की तरफ से इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे / परिवार के अलावा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा कुछ खास शख्सियतें ही शामिल हुई /

Jalandhar MLA Sushil Rinku admired the simple ceremony performed by Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi at the wedding of his son Navjeet Singh

.

 

स दौरान जालंधर के वेस्ट हल्के से विधायक सुशील रिंकू भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे के विवाह में शामिल हुए थे उन्होंने जब इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बेटे के विवाह के सादगी भरे समारोह को देखा तो वह माननीय मुख्यमंत्री से बहुत प्रभावित हुए / उन्होंने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अपने बेटे के शादी समारोह में जिस तरह से सादगी भरा कार्यक्रम किया है उससे अन्य लोगों के साथ-साथ व खासकर शादी समारोह में ज्यादा पैसा बहाने वालों को प्रेरणा जरूर मिलेगी / उन्होंने कहा कि इससे जात पात, ऊंच नीच का भेद भाव भी खत्म होगा /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें