PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पावरकाम की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी करवाने के मामले में इस डिवीजन के एसडीओ और जेई निलंबित,

Powercom's big action SDO and JE of this division suspended in case of electricity theft

PTB City News जालंधर : पावरकाम की इंफोर्समेंट विंग ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली चोरी करवाने वाले पावरकाम कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। विंग ने बिजली चोरी के मामले में पठानकोट सब डिवीजन में तैनात एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एसडीओ व जेई इंडस्ट्री के संचालक को बिजली चोरी करवा रहे थे। पावरकाम ने इंडस्ट्री संचालक को 39 लाख जुर्माना लगाया है, जिसमे दस लाख कंपाउंडिंग फीस शामिल है।

कार्यकरी अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) ने बताया कि इंडस्ट्री में सीटी बाक्स लगा हुआ था। जिसकी सप्लाई बायपास करवाई जा रही थी। एसडीओ पिछले आठ वर्ष से मीटर की रीडिंग ले रहा था। एसडीओ की बदली हो गई, उसकी जगह रीडिंग जेई ने लेनी शुरु कर दी थी, लेकिन विभाग को जानकारी नहीं दी। इस मामले की भनक विंग को लगी तो जांच में पता चला कि बिजली चोरी करवाई जा रही थी।

कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बिजली सीटी बाक्स में तार न लगी होने के कारण रीडिंग एक तिहाई ही आ रही थी। दोनों अधिकारियों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीटर से सिर्फ 33 प्रतिशत ही रीडिंग ले रहे थे। 67 प्रतिशत रीडिंग नहीं ली जा रही थी, जिसका फायदा इंडस्ट्री संचालकत को पहुंच रहा था। इंफोर्समेंट विंग के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।