PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी खबर, मीना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख,

A huge fire broke out in the shop in Meena Bazar, goods worth lakhs were burnt to ashes,

PTB Big News लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना में गुरुवार तड़के घंटा घर के नजदीक मीना बाजार में एक दुकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से धुंआ निकलते देखकर लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।

दुकान मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। जब दुकान पर आकर देखा तो दंग रह गए। दुकान में पड़ा सारा माल जल कर राख हो गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नीचे की बाकी दो मंजिलों पर भी आग लग जाती।

दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में शाल ढुलाई का काम होता है। रात को वह दुकान बंद करके गए थे, लेकिन तड़के लोगों ने फोन करके आग लगने की सूचना दी। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल सका। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।