PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबाला एयरबेस से फाइटर प्लेन सूट पहन भरी उड़ान, रचा इतिहास,

president-of-india-draupadimurmu-created-history-by-flying-from-ambala-airbase-wearing-a-fighter-plane-suit

.

PTB Big न्यूज़ अंबाला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन से फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति एयरफोर्स की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। इस उड़ान के साथ, उन्होंने भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया। राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए

.

.

जिला प्रशासन और वायुसेना ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए अंबाला छावनी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी पहले ही तय कर दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई।

.

.

इसके अतिरिक्त, एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही स्टेशन में प्रवेश दिया गया। गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की है। इन विमानों की पहली खेप 27 जुलाई 2020 को मिली थी, जिसमें 5 राफेल विमान शामिल थे। ये विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पर ही पहुंचे थे। उन्होंने फ्रांस के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी थी और

.

.

संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरबेस पर रुकते हुए भारत पहुंचे थे।10 सितंबर 2020 को अंबाला एयरबेस पर ही एक भव्य औपचारिक समारोह में इन विमानों को भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन, “गोल्डन एरोज” में शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की तत्कालीन रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राफेल में उड़ान भर चुके हैं।

.