.
.
PTB Big Political News Dr. charanjeet singh atwal candidate of jalandhar loksbha election 2019 akali dal and BJP Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के जालंधर लोकसभा हल्के से उमीदवार डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल को मिल रहा समर्थन आज गांव मंड, चमियार, संगल सोहल, वरियाणा, बुलंदपुर आदि में भी जारी रहा / इससे पहले उन्होंने बीती देर रात फ़तिहा जलाल और हुसैनपुर गांव में भी अपनी, दलीलों सहित बड़े इकट्ठ को संबोधित किया, जहां उनको जेकरों की गूँज में भारी समर्थन मिला /
.

इस दौरान डॉ. अटवाल ने आज पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि देश के सिस्टम में करप्शन कल्चर पैदा करना कांग्रेस की और से किसी न किसी तरीके देर तक की गई हकूमत का ही नतीजा है /
.
यही बात है कि जब भी कांग्रेस के हाथों हकूमत निकलने का डर कांग्रेसियों को सताने लगता हो तो वह समाज को धोखे देने लगते हैं /

गांव मंड और चमियारा गांव के लोगों से का मिला डॉ. अटवाल को भारी समर्थन:–
डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल को आज प्रसिद्ध गांव मंड के लोगों ने भारी नारेबाजी करके समर्थन दिया / इसके इलावा गांव चमियारा के मोहन सिंह के घर भी डॉ. अटवाल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया /
.

इस मौके पर उन्होंने सीनियर भाजपा नेता अमर सिंह अमरी भी मौजूद थे / इस दौरान सभी ने डॉ. अटवाल के विचारों को सुना और भारी बहुमत से जीत दिलाने का विश्वाश दिलाया /
.
संगल सोहल, वरियाणा और बुलंदपुर में लोगों का मिला भारी समर्थन:—
अकाली दल-भाजपा के सांझे उमीदवार डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल को गांव संगल सोहल के लंबरदार बलजीत सिंह के घर में हुए प्रभावशाली इकट्ठ ने उनका गांव में आने पर भव्य स्वागत किया /

इसके बाद गांव वरियाणा के कोल्ड स्टोर में भी वरियाणा और उसके नजदीक के गांवों के लोगों ने डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल का शानदार स्वागत किया / इसके बाद डॉ. अटवाल और अमरजीत सिंह अमरी के उनका काफिला गांव बुलंद पुर में पहुंचा / यहां सेठ सतपाल मळ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और लोगों ने इस दौरान डॉ. अटवाल को भारी समर्थन देने की बात भी कही /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Dr. charanjeet singh atwal candidate of jalandhar loksbha election 2019 akali dal and BJP Punjab






































