.
.
.
PTB Big Breaking News chandigarh child falls in borewell in hisar of haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिसार / हरियाणा : हरियाणा के हिसार में 60 फीट गहरे बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की खबर है / हादसा हिसार के बालसमंद गांव का है और बच्चे की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है / मौके पर पुलिस डीसी और एसपी पहुंच गए हैं / वहीं राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है / बोरवेल के अंदर बच्चा रो रहा है जिसकी आवाज बाहर साफ सुनाई दे रही है /
.
.
गांव बालसमंद हिसार जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है / उपमंडल अधिकारी हिसार प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर मौजूद हैं / अग्निशमन की गाडियां और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर तैनात है /
.
.
वहीं राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम पाइप के माध्यम से बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचा रही है / इकराम ने बच्चे का नाम नदीम बताया / बोरवेल की गहराई 60 फीट और चौड़ाई 10 इंच बताई जा रही है / राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना शाम 7 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News chandigarh child falls in borewell in hisar of haryana






































