.
.
PTB Big Breaking News Pakistani Woman Petition Rejected by NIA Court in Samjhauta Express Blast Case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पंचकूला : 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में पंचकूला की एनआईए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है / अदालत ने मुख्य आरोपी असीमानंद समेत सभी चारों आरोपियों को बरी कर दिया है / इस धामाके में 68 लोगों की जान चली गई थी / इससे पहले समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में पाकिस्तानी महिला राहिला वकील की याचिका खारिज कर दी गई है / इसके बाद अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया /
.
.
आज पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में राहिला की याचिका पर सुनवाई हुई जिसे कोर्ट ने सीआरसीपीसी की धारा 311 के तहत खारिज कर दिया / गत 14 मार्च को मामले में फैसला सुनाया जाना था, लेकिन ठीक मौके पर राहिला ने ईमेल के माध्यम से याचिका दायर कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला टाल दिया था / राहिला ने अपने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से कहा था कि वह मामले में गवाही देना चाहती है /
.
.
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में बम धमाका हुआ था / हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई थी / ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए थे / ट्रेन दिल्ली से लाहौर जा रही थी / धमाके में जान गंवाने वालों में अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे / मारे जाने वाले 68 लोगों में 16 बच्चों समेत चार रेलवे कर्मी भी शामिल थे /
.
.
विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक हुआ था / इस ब्लास्ट के सभी आरोपियों के खिलाफ पंचकूला की स्पेशल एनआईए कोर्ट में केस चल रहा था /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Pakistani Woman Petition Rejected by NIA Court in Samjhauta Express Blast Case






































