.
.
PTB Big Breaking News Jalandhar punjab bandh
सड़कों पर रविदास समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, मोदी का फूंका पुतला,
ज्योति चौक, रविदास चौक, पठानकोट बाईपास से लेकर नेशनल हाइवे की क्या है स्थिति,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर ग्राऊंड रिपोर्ट)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डी.डी.ए.) द्वारा पुलिस बल के साथ तुगलकाबाद के वन क्षेत्र में स्थित गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर को तोड़ने के विरोध में किए गए आज पंजाब बंद का मिला जुला असर जालंधर में देखने को मिला /
.
बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा था / ऐसे में रविदास समाज के लोगों द्वारा नेशनल हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया गया / यही नहीं जालंधर के कपूरथला चौक, ज्योती चौक, रविदास चौक, वर्कशाप चौक, चंदननगर अंडरब्रिज से लेकर नैशनल हाईवे 1 सुच्ची पिंड, पठानकोट बाईपास में भी प्रदर्शन कारियों ने नारेबाजी करते हुए बंद कर दिया /

.
वहीं अभी अभी जानकारी मिली है कि मकसूदां के जिंदा फाटक के पास प्रदर्शनकारियों ने ने रेल ट्रैक जाम करके एक ट्रेन को रोक दिया है / वहीं इस आंदोलन में शामिल होने के लिए रविदास चौक में केंट से विधायक परगट सिंह व पार्षद बलराज ठाकुर के साथ-साथ पार्षद हरचरण कौर हैप्पी के साथ-साथ वेस्ट हल्के से विधायक सुशिल रिंकू भी पहुंच गए हैं /
.
वहीं पठानकोट रोड पर स्थित बल्लां गांव के लोगों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है व मोदी का पीट स्यापा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका गया है / वहीं रामामंडी के पार्षद ने भी अपने समर्थकों के साथ रामामंडी फ्लाईओवर बंद कर दिया है व उनके समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है / इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानों को भी लाठी-डंडों के साथ कई बाजारों में खुली दुकानों को बंद करवाया है /

.
फ़िलहाल जिला प्रशाशन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं / जिला अधिकारी व पुलिस कमिशनर से लेकर अलग-अलग हलकों के एसीपी, एडीसीपी-1 और एडीसीपी-2 खुद मोके पर मौजूद हैं /
पंजाब पुलिस का कमांडों दस्ता भी अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद करवाया गया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Jalandhar punjab bandh


































