.
.
punjab chandigarh high alert issued due to fear of terrorist intrusion in ravidas communitys punjab band
सेना को क्यों रखा गया पंजाब बंद के दौरान हाईअलर्ट पर, पंजाब के कौन से हिस्से में बसें व ट्रेनें रोकीं,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर ग्राऊंड रिपोर्ट)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / अमृतसर / लुधियाना / मोगा / बठिंडा / तरनतारन / चंडीगढ : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में श्री गुरु रविदास जी का मंदिर गिराने के विरोध में रविदास समाज के के बंद से पंजाब जाम हो गया है / बंद का पंजाब के अधिकतर जिलों में व्यापक असर हुआ है / रविदास समाज विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों पर धरना दे रहे हैं /
.
राज्य में अधिकतर स्थानों पर बाजार बंद हैं और सड़क यातायात ठप हो गया है / बसें नहीं चल रही हैं / लुधियाना के पास बंद समर्थकों ने ट्रेनों का आवामगन रोक दिया है / अधिकतर स्थानों पर स्कूल बंद हैं। पहले कहा गया था कि यातायात को जाम नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रदर्शनों के कारण बसों के पहिये थम गए हैं / इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है /
प्रदर्शनकारी लुधियाना के पास लुधियाना-जालंधर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और उसे जाम कर दिया / उन्होंने ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है / इस कारण कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं / यह रेलमार्ग काफी व्यस्त होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर पड़ने की संभावना है / शान-ए-पंजाब ट्रेन काफी देर से खन्ना रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई है /
.
वहीं दूसरी ओर, इस बंद के दौरान प्रदर्शन में आतंकियों की घुसपैठ की आशंका जताई गई है / इस कारण राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है / पूरे राज्य में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं / पांच जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है / राज्य में पांच हजार अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं / राज्य में अधिकतर स्थानों पर सुबह से बाजार बंद हैं / पठानकोट सहित कई जगहों पर रविदास समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं /

जालंधर में पठानकोट हाईवे पर रविदास भाईचारे के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं / रविदास समुदाय के लोगों ने बस्ती जोधेवाल, जालंधर बाईपास समेत अलग अलग जगहों पर यातायात रोक दिया है / फगवाड़ा में भी हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं / शहर के शुगर मिल चौक पर रविदासिया समाज के लोग धरना देकर बैठ गए हैं / इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है / फरीदकोट, माेगा, कपूरथला में भी बंद का व्यापक असर हुआ है और बाजार बंद हैं / लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और बसें नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है /
.
गुरदासपुर के बटाला सहित पूरे जिले में बंद के असर की खबर है / बटाला में शहर का मेन बाजार बिल्कुल बंद है / चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए है / यहां भी रविदास समुदाय के लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं / पठानकोट में भी बंद का असर दिख रहा है / वाहनों के पहिये थम गए है / सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री रोक दी है / जिलेभर में रविदास समाज के लोगों के प्रदर्शन की खबर है /
रूपनगर व तरनतारन में भी बंद का काफी असर है / बाजार बंद हैं और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है / तरनतारन में लोगों ने प्रदर्शन किया / शहर के बोहड़ चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की / प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रविदास समाज के नेताओं ने कहा कि भगवान रविदास जी का मंदिर गिराकर समाज को ठेस पहुंचाई गई है /
.
दूसरी ओर, पंजाब पुलिस ने बंद के दौरान आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है / सभी बटालियनो से जवानों को बुलाकर अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है / डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पांच हजार जवानों को जिलों में तैनात हैं / नाकों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है / सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी घुसपैठ का अलर्ट जारी किया है /
.

.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab chandigarh high alert issued due to fear of terrorist intrusion in ravidas communitys punjab band


































